पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ने के कारण
आजकल अधिकांश पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी की समस्याएं सामने आ रही हैं। एक पुरुष के वीर्य में शुक्राणु की संख्या प्रति अमल 15 मिलियन से अधिक होती है अगर 15 मिलियन से कम शुक्राणु की संख्या हो तो इसे ओलिगोस्पर्मिया कहते हैं। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। हमें बस इसके लिए अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की आवश्यकता है। अच्छी डाइट व्यायाम व पूरी नींद लेना आवश्यक है।चलिए जानते हैं स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए किन-किन बदलाव की हमें आवश्यकता है।
व्यायाम
रोजाना व्यायाम के अनेकों फायदे हैं इनफर्टिलिटी एक बड़ा कारण नसों का कमजोर होना भी माना गया है नसों व मांसपेशियों में कमजोरी होने की वजह से भी इनफर्टिलिटी जैसी परेशानी हो सकती है मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम सबसे जरूरी है। खुद को गतिशील रखें। ज्यादा मोटा या दुबला होना दोनों स्थिति में आप इनफर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं अगर आप अपने जीवन में व्यायाम को अपने जीवन का एक हिस्सा बना ले तो इनफर्टिलिटी के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी अपने आप से दूर ही रखेंगे इस लिए व्यायाम हमारी रोजमर्रा की लाइफ में बहुत जरूरी है।तनाव को जीवन से दूर रखें
शरीर को नियंत्रित रखने वाला हमारा मस्तिष्क होता है। अगर आपका मस्तिष्क तनावग्रस्त होगा तो इसका प्रभाव आपकी शारीरिक क्रियाओं पर पड़ेगा। ज्यादा तनाव टेंशन शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है जिंदगी तो एक रेस है इसमें उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही। इसका मतलब यह तो नहीं कि दिन-रात तनाव में रहे यह सोच कर कि आने वाला कल कैसा होगा। उसके लिए अपने आज को तनाव से भर ले तनाव की वजह से रक्त में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है। और इस कारण से भी शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर बुरा असर हो सकता है खुशहाल जीवन के लिए स्ट्रेस ना लेना ही समझदारी होगी।हेल्दी डाइट लें
आपको आहार में पोस्टिक तत्व शामिल करने चाहिए अगर आपको इनफर्टिलिटी की समस्या है तो अत्यधिक जंक फूड शराब धूम्रपान ना लें। आजकल इनफर्टिलिटी की परेशानी बहुत ज्यादा युवाओं में देखने को मिल रही है। इससे बचने के लिए अपनी दिनचर्या के भोजन में कैल्शियम जिंक आयरन विटामिन से भरपूर आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
ताजे फल ताजे फलों का जूस का सेवन करें दालें सब्जियां इन सब को रोजाना खाएं।
0 Comments